Tips for healthy lifestyle| स्वस्थ रहने के तरीके | अपने आप को फिट कैसे रखें
Tips for healthy lifestyle|Tips for fitness | how to be mentally aur physically fit।
![]() |
Image credit Pixabay |
Okay.... अगर आप हमारे इस आर्टिकल को ढूंढते हुए यहां तक आ ही गए हैं। तो इसका मतलब अब आप अपने स्वास्थ्य की तरफ ध्यान देना चाहते हैं।।। क्यों है न सही बात ।
तो आइए फिर आपको निराश न करते हुए स्वस्थ और फिट रहने के लिए कुछ टिप्स देता हूं। अभी आप उनको फॉलो कीजिए और इसके बाद मेरे स्वास्थ्य एवं फिटनेस पर लिखे हुए सभी आर्टिकल्स पर कमेंट करके बताइए। की क्या आपने शुरुआत की।
मैं आपके कमेंट का इंतजार करूंगा ।
1. शारीरिक गतिविधि से शुरुआत करें: सबसे पहले आप हल्की स्ट्रेचिंग के साथ शुरुआत करें। जिसमे दौड़ना, तेज चलना या कोई भी हाथ पैरों की एक्सरसाइज, जिससे की मांसपेशियां और जोड़ों में गर्माहट आ जाए। शुरुआत करें। बच्चों वाली एक्सरसाइज भी कर सकते हैं। क्योंकि शरीर को गर्म रखना बहुत जरूरी है।
![]() |
Image credit Pixabay |
2. अपना लक्ष्य निर्धारित करें : फिजिकली फिट रहने के लिए लक्ष्य का निर्धारित होना बहुत जरूरी है। अपनी शुरुवात छोटे छोटे लक्ष्यों से करे। कोई भी बड़ा लक्ष्य पहले से निर्धारित न करें। छोटे छोटे लक्ष्यों को पूरा करते हुए धीरे धीरे आगे बढ़ें और अपनी शारीरिक गतिविधियों की तीव्रता और अवधि बढ़ाएं।
![]() |
Image credit Pixabay |
3. सकारात्मक रहें : हमेशा सकारात्मक रहें और अपने लक्ष्य और उसकी प्रगति पर ध्यान केंद्रित करें। याद रखें। की किसी भी झटके या आवेश में आकर बनाया गया कोई लक्ष्य निर्धारित न करें। इसके विपरीत जो लक्ष्य आपने अपने मन से सोचा है उसी पर कायम रहें और धीरे धीरे संयम से उन्हें पूरा करें।
![]() |
Image credit Pixabay |
4. अपने शरीर को सुनें: अपने शरीर को पहचानें कि आपका शरीर व्यायाम या शारीरिक गतिविधियों के दौरान और बाद में कैसा महसूस करता है , और यदि आपको किसी प्रकार की थकान, दर्द या बेचैनी महसूस हो तो थोड़ी देर के लिए रुक जाएं और उस गति विधि को करने की सीमा में कमी लाएं परंतु उसे बंद न करें। धीरे धीरे आपका शरीर इन गतिविधियों को स्वीकार कर लेगा।
![]() |
Image credit Pixabay |
5. एक दोस्त बनाएं : एक ऐसा मित्र खोजें जो आपके साथ शारीरिक गतिविधि और व्यायाम कर सके। और आपको अपने लक्ष्य से भटकने न दे। आपको प्रेरित करता रहे।
![]() |
Image credit Pixabay |
6.ब्रेक लें: लगातार व्यायाम करने से शरीर में थकावट होना आम बात है। अपने बनाए गए समय सीमा में व्यायाम करने में बीच बीच में ब्रेक जरूर लेते रहे ताकि शरीर पुनः तैयार हो सके।
![]() |
Image credit Pixabay |
7. वैरायटी चुनें: लगातार एक ही व्यायाम और शरीरक गतिविधियां करते रहने में मन ऊब जाता है और फिर आप आलस करने लगते हैं और व्यायाम करना धीरे धीरे छोड़ देते हैं।। इस परिस्थिति से बचने के लिए जरूरी है की आप कई सारे व्यायाम के विकल्पों को एक दिन में ही करने की बजाय दिन निर्धारित कर दें और उन दिनों के हिसाब से उस व्यायाम को करें।
8. हाइड्रेटेड रहें: लगातार व्यायाम करने से शरीर से पसीना खूब निकलता है जिससे की शरीर में पानी की मात्रा कम हो जाती है,शरीर में पानी की कमी न होने दें। खूब पानी पिएं। हो सके तो जूस और स्वास्थ्य वर्धक पेय पदार्थों का सेवन जरूर करें .
![]() |
Image credit Pixabay |
9. स्वस्थ भोजन करें: फिट रहने के लिए एक अच्छी डाइट होना बहुत ही जरूरी है। परंतु उसमे भी संतुलित भोजन ही करें, अपने आहार में फल, सब्जियां, साबुत अनाज, और सलाद शामिल करें और प्रोटीन युक्त भोजन करें।
![]() |
Image credit Pixabay |
10. पर्याप्त नींद लें : आपको 7 से 9 घंटे की पर्याप्त नींद भी लेना बहुत जरूरी है। इससे न केवल आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि आपका दिमाग और मानसिक स्वास्थ्य भी सही रहता है।
![]() |
Credit:Jomkwan |
11. मजे लें: व्यायाम हमेशा खुश अवस्था में ही करना चाहिए । आप पता करें की व्यायाम के दौरान या उसके साथ आपको क्या अच्छा लगता है । उन गतिविधियों को भी शामिल करे. जैसे की म्यूजिक सुनना, बाते करते हुए दौड़ लगाना, इत्यादि।
![]() |
Image credit Pixabay |
12. अपनी प्रोग्रेस नोट करते रहें:
आपकी दिन प्रतिदिन प्रोग्रेस पर ध्यान देने से आपको पता रहता है की आप की दिशा सही है या नही और आपको बेहतर रूप से फिट होने लिए अपनी प्रोग्रेस पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
![]() |
Image credit Pixabay |
13. सही कपड़ों का चयन करें: व्यायाम करने के लिए सही कपड़ो का चयन करना बहुत जरूरी है। कपड़े हमेशा हवादार और पसीना सोकने वाले ही पहनने चाहिए।
![]() |
Image credit Pixabay |
14. कुछ नया करने की कोशिश करें: हमेशा कुछ न कुछ नया करते रहने का प्रयास करना चाहिए ताकि आप अपने व्यायाम को मनोरंजक बना सकें।
15. खुद को पुरस्कृत करें: जश्न मनाऐं, अपनी सफलता और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए खुद को पुरस्कृत करें ।
![]() |
Credit:mixetto |
<!– PLACE THIS SCRIPT INTO THE DOCUMENT HEAD –> <!– END OF HEAD CODE – > <!– PLACE THIS BLOCK INTO THE DOCUMENT BODY –>
<!– END OF BODY CODE –> आशा करता हूं।की मेरा यह आर्टिकल आपको जरूर पसंद आया होगा और आप इन स्टेप्स को फॉलो करते समय मुझे जरूर याद करेंगे।मिलता हूं अगले आर्टिकल में तब तक के लिए अपना ध्यान रखिएगा।
Bye😊
Comments
Post a Comment